STORYMIRROR

अनामिका वैश्य आईना Anamika Vaish Aina

Others

3  

अनामिका वैश्य आईना Anamika Vaish Aina

Others

तिरंगा

तिरंगा

1 min
39


अपने इस हिंदुस्तान की शान तिरंगा

हम सब भारतीयों की है जान तिरंगा

चक्रधारी ये हैं तीन रंगों से रँगा हुआ 

हर हिन्दुस्तानी का अभिमान तिरंगा।


हर बार झुके ये शीश मेरा

देश का मिले आशीष मुझे

तिरंगा ही हो कफ़न मेरा

गंगा सा करो अमीष मुझे

अस्तित्व मेरा है देश से ही 

अपनी हर पहचान तिरंगा..


केसरिया रंग लाए क्रान्ति 

स्वेत रंग सिखाता शान्ति 

हरित रंग हरियाली लाए 

चक्र निरंतर दूर करे भ्रान्ति 

प्रतीक देश का आन हमारी 

हर दिल का अरमान तिरंगा..


सभी को एक सूत्र में बांधे 

देशप्रेम अरु सौहार्द बढ़ाये

एक कुटुम्ब जस् रहें सभी 

देश से पहला रब्त निभाये 

गंगा सा पावन मन हो जाए 

भावों में बहे ईमान तिरंगा..! 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन