खुशियों का त्योहार
खुशियों का त्योहार
1 min
397
जगमग जगमग चारों ओर
दीवाली का जग में शोर
दियों का है यह त्योहार
भाई चारा सबमें प्यार ।
नन्ही दियों की बात अनोखी
जैसे सब लगती है सखी
मन्त्र मुग्ध सबको कर देती
नजर कभी जब उनपर पड़ती।
तम हर लेता है प्रकाश
ध्वनि से गूंज उठे आकाश
मन भाव विभोर हो उठता है
जब मन के दिये का लौ फूटता है।
