STORYMIRROR

Madhu Vashishta

Others

2  

Madhu Vashishta

Others

समानता का अधिकार

समानता का अधिकार

1 min
105

रात को 2:30 बजे फोन की आवाज सुनकर मां के कमरे में आए बंटी और निक्की को देखकर मां ने कहा कि एयरपोर्ट से आते हुए घर से कुल 4 किलोमीटर पहले ही पापा की कैब खराब हो गई है। सर्दियों की इस अंधेरी रात में निक्की बेटा तुम बाइक लेकर चली जाओ और पापा को ले आओ। क्या? निक्की को हैरान होते देख मां ने कहा तुम ही तो कहती हो कि मैं तुम्हें भैया के समान अधिकार नहीं देती। लड़के और लड़की एक समान ही होते हैं तो फिर? मुस्कुराते हुए बंटी बाइक उठाकर पापा को लेने निकल गया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन