STORYMIRROR

Abhaya Kumar Gupta

Others

2  

Abhaya Kumar Gupta

Others

महत्व

महत्व

1 min
151

दूर-दूर तक गेहूं के खेत लहलहा रहे थे। इस गांव के सभी किसानों ने गेहूं की फसल बोई थी। पर यह क्या, एक किसान के खेत में गेहूं के झुंड से पौधों के बीच एक चना का पौधा। यह यहां कैसे। चने का पौधा भी सोचता मैं यहां कैसे?


अपने बगल में उग रहे गेहूँ के पौधों से वह पूछता भी कि वह वहां कैसे ? किसी के पास कोई जवाब नहीं होता। एक दिन गेहूं के पौधों के साथ चना का पौधा भी कट गया और गेहूं पीसने की मशीन में वह भी पीसा गया। चने की अलग से पहचान होते हुए भी उसे पहचाना नहीं गया।


वैसे चने के बीज को एक चिड़िया उसके बाल्यावस्था में दूर तलक लाकर गेहूं के खेत में गिरा दी थी….



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन