रचना शर्मा "राही"

Children Stories Crime

4  

रचना शर्मा "राही"

Children Stories Crime

मासूम रोहन

मासूम रोहन

3 mins
330


त्रिशा को रह रह कर वो बात याद आ रही थी। उसे तो अपने कानों पर विश्वास ही नहीं हो रहा था। कल की ही बात है कि उसकी कक्षा में पढ़ने वाला रोहन बताते हुए भी कांप रहा था। चौथी कक्षा का ही तो छात्र है। हमेशा पढ़ाई में व खेल-कूद में अव्वल आता। पर आजकल कुछ गुमसुम रहता। एक बार रोहन की ड्राइंग देखकर त्रिशा के तो पैरों तले जमीं खिसक गई। त्रिशा ने कई बार उससे बात करने की कोशिश की लेकिन कोई ना कोई बहाना बनाकर वो चला जाता।

         लेकिन अब उसके व्यवहार में बदलाव आने लगा। पढ़ाई में भी वो पिछड़ने लगा। तब त्रिशा ने उससे कैसे भी बात करने का निर्णय लिया। विद्यायल में फंक्शन होने वाला था। सभी उसकी तैयारियों में जुटे थे। ये अच्छा मौक़ा था रोहन के मन की बात जानने का। उसने रोहन को अपने पास बुलाया और प्यार से बात करने लगी। रोहन से उसकी दिनचर्या पूछी। रोहन ना जाने क्यों बताते बताते घबरा रहा था। उसने रोहन को समझाया कि कोई भी बात ऐसी नहीं होती कि हम अपने बड़ों को ना बता सकें। त्रिशा ने कहा - अगर तुम्हें कोई भी तकलीफ है तो मुझे बताओ। मैं तुम्हारी हर संभव मदद करूंगी।

         रोहन ने कहा - मैडम! मेरी मम्मी और पापा दोनों रात में घर आते हैं। तब तक एक आंटी मेरे पास रहती हैं। वो अभी कुछ दिनों पहले ही आईं हैं। पहले वाली आंटी गांव गईं तब से ही। मैडम! मुझे ना अच्छा नहीं लगता जब वो मुझे छूती हैं। जब मैं मना करता हूं तो कहती हैं कि तुम्हारे मम्मी पापा से पिटाई करा दूंगी। 

त्रिशा ने कहा - रोहन! खुलकर मुझे बताओ कि आंटी कहां छूती हैं तुम्हें??? रोहन ने जो बताया तो त्रिशा के होश उड़ गए। इतने मासूम बच्चे के शरीर के साथ कोई कैसे खिलवाड़ कर सकता है??? उसके नाज़ुक निजी अंगों से कोई कैसे खेल सकता है??? ख़ैर त्रिशा ने रोहन को समझाया कि इसमें उसकी कोई गलती नहीं है और वो डरे नहीं। जल्दी ही वो इसका हल निकलेगी।

त्रिशा ने रोहन के माता पिता से मिलने का फैसला किया। जल्दी ही समय निकालकर उसने उनसे बात करके मिलने का दिन निश्चित किया। आज वो रोहन के माता पिता से मिलने जा रही है। उन्हें भी समझ नहीं आ रहा था कि क्या बात है जो रोहन की शिक्षिका उनसे मिलना चाहती है। 

त्रिशा ने ज्यादा समय ना लेते हुए उनसे उनकी दिनचर्या पूछी व रोहन के व्यवहार में आए बदलाव के बारे में बताया। फिर उनके घर पर रोहन को संभालने वाली औरत के बारे में बात की। उसके माता पिता को भी यकीन नहीं हो रहा था। तब त्रिशा ने बताया कि पिछले तीन महीने से उसमें ये बदलाव आया है। एक बार जब रोहन ने एक ड्राइंग बनाई तो वो हैरान रह गई। उस ड्राइंग में एक बच्चा था जिसने कोई कपड़ा नहीं पहना हुआ था और एक औरत जिसके सींग बने थे। तभी उसे कुछ शक हुआ और रोहन से बात करने पर उसका शक यकीन में बदल गया। त्रिशा ने वो ड्राइंग उसके माता पिता को भी दिखाई। 

रोहन के माता पिता ने घर में स्पाई कैमरा लगा उस औरत को रंगे हाथों पकड़ा व पुलिस को सौंप दिया। त्रिशा ख़ुश थी कि समय रहते उसने एक मासूम बच्चे के बचपन को बचा लिया।


Rate this content
Log in