STORYMIRROR

Tarraar Katiyar

Others

4.4  

Tarraar Katiyar

Others

यारों का राज़

यारों का राज़

1 min
4.4K


हर किसी का राज़ होता है,

यारों का दिल साफ होता है।

रिश्ता पाक होता है,

उम्र भर का साथ होता है।

वही तो असली यार होता है,

जो दुःख सुख में साथ होता है।

स्कूल से लेकर कॉलेज तक का सहपाठी होता है,

घर में आना जाना काफी होता है।

यारों का एक ऐसा साथ होता है,

गहरे विश्वास का पहाड़ होता है।

मजबूती का निशान होता है,

कभी न नीलाम होता है।

हर गली का डॉन मेरा यार होता है,

कभी नाचना गाना होता है।

तो कभी घूमना-फिरना होता है,

एक दूसरे के कपड़ों का बदलना होता है।

रूठना-मनाना होता है,

जब मेरा यार मेरे पास होता है।

आज, आज होता है,

खुशी का आगाज होता है।

अपनेपन का एहसास होता है,

सनम से ज्यादा ऐतबार होता है।

ग़म का न कोई वार होता है,

क्योंकि मेरा यार जो हर पल मेरे साथ होता है।

हर किसी का राज़ होता है,

यारों का दिल साफ होता है।


Rate this content
Log in