STORYMIRROR

Navya Bhilatiya

Others

3  

Navya Bhilatiya

Others

यारी तेरी मेरी

यारी तेरी मेरी

1 min
311

एक रूठे तो दूजा मनायें

ना माने तो खुद रूठ जाये

ऐसी हैं यारी तेरी मेरी


उसके टिफिन में क्या है

उससे पहले तुम पता करो

पहला निवाला उसके मुँह में

जाने से पहले तुम अपने मुँह में भरो


अगर टीचर ने किसी को

उठा कर कोई सवाल पूछ लिया

तो नीचे बुक में से उत्तर ढूँढ कर

एक दूजे को बता दिया

ऐसी हैं यारी तेरी मेरी


टीचर्स हमसे परेशान हो जाए

और हमे अलग बिठाने पर मजबूर हो जाए

अलग बैठ कर भी एक दूसरे को देख मुस्कराए

और फिर टीचर्स परेशान हो जाए

ऐसी हैं यारी तेरी मेरी


Rate this content
Log in