STORYMIRROR

Salil Saroj

Others

3  

Salil Saroj

Others

वो सवाल से डरता बहुत है

वो सवाल से डरता बहुत है

1 min
333

वो सवाल से डरता बहुत है

जो भी जुल्म करता बहुत है 


क्यों हुआ हादसा, क्यों लूटे रहजन

अगर पूछो तो फिर लड़ता बहुत है


तालीमो-ओ - किताबों से ना कोई वास्ता

हुई गर संजीदा बातें तो बिगड़ता बहुत है

 

धर्म,जात,प्रान्त,संप्रदाय मिटाने की बातों पे

घड़ी भर में आँखों में ख़ून उतरता बहुत है


किसकी थी सब करतूतें ,किसने की ये मक्कारी

नाम अगर अपना आए तो फिर मुकरता बहुत है।








विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन