STORYMIRROR

BINDESH KUMAR JHA

Others

4  

BINDESH KUMAR JHA

Others

वह बच्चा है एक छोटा

वह बच्चा है एक छोटा

1 min
17


आगे के दो दांत सफेद और चमकीले 

मोटे मोटे गाल जैसे आम रसीले 

आंखों से जो मुस्कुराता हो 

हंसकर जो खेल खिलखिलाता हो

क्या फर्क पड़ता है

वह बच्चा है एक छोटा 


शर्ट में कितने छोटे बड़े छेद हैं 

सामने वाले की मन में कितने भेद हैं।

सिक्का 2 का है या पांच का

खिलौना प्लास्टिक का है यह कांच का 

क्या फर्क पड़ता है 

 वह बच्चा है एक छोटा


तुमने किस नाम से बुलाया ,

वह तो बोली कि मीठा सुनकर आया ।

शब्दों का अर्थ नहीं जानता होगा ,

शब्दों में छिपे शहद को पहचानता होगा।

क्या फर्क पड़ता है

 वह बच्चा है एक छोटा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन