STORYMIRROR

Phool Singh

Children Stories Others

4  

Phool Singh

Children Stories Others

ट्यूशन पढ़ाई या धंधा

ट्यूशन पढ़ाई या धंधा

1 min
314


ट्यूशन अब तो बना है धंधा

शिक्षा कैसे पाएगा बंदा

माया के इस लालच ने

निजी अध्यापकों को तो

कर दिया अँधा

नाम की रह गई

स्कूल पढ़ाई

काम कर गई अधिक कमाई

मात-पिता की आँखों में

धूल झोंककर अहमियत देते 

ट्यूशन पढ़ाई 


क्या करे किसे सुनाये 

स्कूलों की हालत भी 

अभी ठीक नहीं  

अंग्रेजी पढ़ाई का आधार बन रही 

हिन्दी में 

बच्चों की रुचि नहीं 

मौका है वो उठाते फायदा 

सरकार का सख्त 

कोई नियम नहीं 

हर दिन खुल रहे 

निजी संस्थान भी 

सरकारी स्कूलों की 

मांग नहीं 

निजी अध्यापकों पर 

सब विश्वास जताए 


सरकारी अध्यापकों के हुनर की 

लुटिया डुबाई 

पढ़े-लिखे वे शिक्षित सारे 

पर काबिलीयत उनकी 

समझ ना आए

भाव दे देकर 

ट्यूशन को ज्यादा 

अहमियत उसकी सबने बढ़ाई 

लालच की भूख 

जगा निजी संस्थानों की, 

ज्ञान पर अध्यापकों के 

उंगली उठाई।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन