STORYMIRROR

Shubhra Ojha

Children Stories

3  

Shubhra Ojha

Children Stories

ट्रैफिक सिग्नल

ट्रैफिक सिग्नल

1 min
290

हरी, लाल और पीली बत्ती

ट्रैफिक सिग्नल पर मुझ को दिखती,


तीनों बत्ती को देखकर 

कुरिसिटी मुझ में जागी,


पूछा मैंने भैया से

ट्रैफिक सिग्नल का मतलब


पहले भैया थोड़ा सा मुस्कुराया

फिर प्यार से मुझ को समझाया


हरी बत्ती कहती सबसे

रुको नहीं तुम चल दो जल्दी से,


पीली बत्ती कहती

चलते चलते अब हो जाओ अलर्ट

थोड़ी देर में रुकना है तुम को

देखो तुम ये ना जाना भूल,


फिर भैया ने मुझे बतलाया

देख लाल बत्ती को चलना नहीं

तुम बिल्कुल रुक जाना,


ट्रैफिक सिग्नल को फॉलो करना,

रूल कभी ना यह ब्रेक करना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन