STORYMIRROR

Rashmi Prabha

Children Stories

4  

Rashmi Prabha

Children Stories

सपनों का झबला बनाये

सपनों का झबला बनाये

1 min
204

एक कतरा आसमां  

एक कतरा चाँदनी 

चंदा की मम्मा अपने चरखे पे काते

सपनों का झबला बनाये ... 


बादल उड़ उड़ के नाचे 

मुन्ने को देखो रिझाये 

तारों का चमचम झुनझुना बजाये 

सपनों का झबला मेरे मुन्ने को पहनाये...

 

एक कतरा आसमां  

एक कतरा चाँदनी 

चंदा की मम्मा अपने चरखे पे काते 

सपनों का झबला बनाये ...


परियों के पंख जैसे 

नींदिया लहराके आये 

झुन्नू के बाबा 

अपनी पोटली में रंगबिरंगे सपने लाये 


एक कतरा आसमां  

एक कतरा चाँदनी 

चंदा की मम्मा अपने चरखे पे काते 

सपनों का झबला बनाये ...


टहनी पे अटकी चाँदनी 

मुन्ने की उँगली थामे 

अपने संग आसमां की सैर कराये 

मुन्ने के दिल को बहला बहला जाये 


एक कतरा आसमां  

एक कतरा चाँदनी 

चंदा की मम्मा अपने चरखे पे काते 

सपनों का झबला बनाये ...


Rate this content
Log in