STORYMIRROR

Priyanka Gupta

Others

2  

Priyanka Gupta

Others

संघर्ष

संघर्ष

1 min
203

हां अभी मैं जिंदा हूं

घायल एक परिंदा हूं

अस्तित्व की तलाश है

जीवित अभी ये लाश है


मिल रहा संकेत है

स्वयं में ही अनिकेत है

हां अभी मैं जिंदा हूं

इसी समाज का बाशिंदा हूं


मेरी नाकाम कोशिशें

जीतने की थी ख़्वहिशें

फिर हार जाने का डर

कभी न होने देता निडर

हां अभी मैं जिंदा हूं

खुद से ही शर्मिंदा हूं


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन