STORYMIRROR

Pawanesh Thakurathi

Others

3  

Pawanesh Thakurathi

Others

शिक्षा व्यवसाय नहीं है

शिक्षा व्यवसाय नहीं है

1 min
261

किसी धनकुबेर संपत्ति

व्यवसायी की आय नहीं है। 

शिक्षा व्यवसाय नहीं है।


शिक्षा तो जीवन धन है

खुशियों का इक मधुवन है

मत तौलो इसे तराजू पर

मत बांधो इसे निज बाजू पर


सार्वजनिक है यह

इसे बनाओ ना व्यापार

राष्ट्र के नागरिकों का

मौलिक यह अधिकार


किसी राजा की जागीर

सलाहकार की राय नहीं है। 

शिक्षा व्यवसाय नहीं है।।


पुरातन युग में शिक्षा सभी को

निःशुल्क ही तो दी जाती थी

शिक्षा के बदले किसी से

धनराशि नहीं ली जाती थी


अब ज्ञान पर लक्ष्मी

भारी पड़ी जाती है

ऐसे में सद्बुद्धि

भला किसे अब आती है


पैसा-पैसा-पैसा

सब पैसे का है तांडव

पैसे से हारे सभी

पांचों ज्ञानी पांडव


पूछे पवन कविराय

शिक्षा को निःशुल्क बनाने का

क्या कोई उपाय नहीं है।

हाँ, शिक्षा व्यवसाय नहीं है। 

हाँ, शिक्षा व्यवसाय नहीं है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन