STORYMIRROR

Gurudeen Verma

Others

4  

Gurudeen Verma

Others

शासन वही करता है

शासन वही करता है

1 min
218

देश की जनता पर, शासन वही करता है।

जो देश की जनता का, दिल से भला करता है।।

देश की जनता पर---------------------।।


लोकतांत्रिक देश में, जनता शासक चुनती है।

जनता विरोधी शासन को, जनता बदल देती है।।

अत्याचारी शासन देश में, ज्यादा नहीं चलता है।

जो प्यार दे जनता को, शासन वही टिकता है।।

देश की जनता पर--------------------।।


जनता के दुःखों को दूर, करता है जो शासन।

जनता को हर सुविधा, देता है सदा जो शासन।।

जनता को जो शासन, परिवार अपना कहता है।

जनता को जो दे इज्जत, शासन वही बचता है।।

देश की जनता पर--------------------।।


हिटलरवादी शासन, जनता का दुश्मन होता है।

ऐसा शासन तो सच में, पापी-हत्यारा होता है।।

खुशहाल देश की जनता को, जो शासन रखता है।

ऐसा ही शासन देश में, कई वर्षों तक चलता है।।

देश की जनता पर----------------------।।



Rate this content
Log in