STORYMIRROR

Nikhil Sharma

Others

2  

Nikhil Sharma

Others

सच्चा यार मिलादे

सच्चा यार मिलादे

1 min
14.3K


 

सच्चा यार मिलादे
तक तक अँखियाँ, थक गयी
हर सदके पे मै, झुक गयी 
बस इतनी करूँ फ़रियाद
सच्चा यार मिलादे
सच्चा यार मिलादे

जिस संग मैं हंसी, मैं बोली 
बाँट हर दुःख, की ठिठोली 
जिसे दिल के करीब सजालूं
जिसे अपना नसीब बना लूं 
मिले ऐसा कोई, प्यारा वो यार 
जिस पे करूँ, मैं जाँ निसार 
वो संसार मिला दे
सच्चा यार मिलादे

तकदीर बन, जो मिल जाये
देख के उसको, दिल खिल जाये
जो रहे करीब, मेरे हम दम 
मेरे गीत की, वो सरगम 
वो झंकार मिला दे
सच्चा यार मिलादे

प्यार से प्यारा वो हो जो 
हर दुःख में सहारा हो जो 
जिस के, कंधे में रोऊँ 
सर रख, गम भूल मैं सोऊ
वो एक हवा सा झोंका 
जो जाँ दे, दे न धोखा 
वो मेरा यार मिला दे
बस इतनी करूँ फरियाद
सच्चा यार मिलादे


Rate this content
Log in