STORYMIRROR

Aruna Gupta

Others

3  

Aruna Gupta

Others

राम के अस्तित्व पर सवाल

राम के अस्तित्व पर सवाल

2 mins
197

राम के अस्तित्व पर यह कैसा अजीब सवाल है 

कुछ वंशज हीन यह कहते हैं 

राम कोरी कल्पना है 

राम का अस्तित्व नहीं 

उस नगरी में कहते हैं

 जहां राम घट घट वासी हैं 

जिसके मन से राम हटा दो वह जीते जी मर जाते हैं

ऐसी नगरी में जाकर राम का साक्ष्य मांगा जाता है अयोध्या के जन जन से पूछो 

भए प्रगट कृपाला दीन दयाला सबकी मुख में रहता है सरयू के घाटों से पूछो 

केवट की नाव से पूछो

 शबरी के बैरों से पूछो 

जटायु के पंख ओं से पूछो

 सब गवाही दे देंगे

 राम सत्य हैं राम सत्य थे राम कोरी कल्पना नहीं

 राम के अस्तित्व पर यह कैसा अजीब सवाल है रामेश्वर के शिव से पूछो

 रामसेतु के खंड खंड से पूछो 

राम के वंशजों से पूछो 

लंका के वासी से पूछो 

चित्रकूट के घाट से पूछो 

राम के होने का एक-एक प्रमाण मिल जाएगा

 फिर ना कहना ,राम नहीं थे राम का अस्तित्व नहीं

 राम के अस्तित्व पर यह कैसा अजीब सवाल है जहां-जहां रामायण बंचति आज भी हनुमंत होती हैं इससे बड़ा कोई साक्ष्य नहीं

 फिर ना कहना राम का अस्तित्व नहीं

 मन में राम तन में राम

 रोम रोम में बसते राम 

राम की माया, राम की काया, जीवा में भी बसते राम राम राम राम राम राम जय श्री राम।


Rate this content
Log in