पप्पू की कार
पप्पू की कार
1 min
219
अट्ठारहवीं वर्षगाॅंठ पर पप्पू को एक कार मिली
सुन्दर सी पीले रंग वाली उसको लगती बड़ी भली
बैठ सीट पर बड़ी खुशी से कार चलाता था सरपट
छोटू, दीदी और मम्मी को खूब घुमाता वह दिनभर
गाड़ी की रफ़्तार तेज थी, उसके मन को भाती थी
स्कूटर से काफ़ी जल्दी, सभी जगह पहुॅंचाती थी
बहुत समय तक कार चलायी, घूमा चारों ओर
पर यह धीमी अब लगती थी, पप्पू हो गया बोर,
रेस- कार पर नज़र गयी जब, मन में फूटे लड्डू
पीली-लाल फ़रारी पर तो पप्पू हो गया लट्टू।
