STORYMIRROR

राजकुमार कांदु

Others

4  

राजकुमार कांदु

Others

ओ, गिरधर गोपाला ...

ओ, गिरधर गोपाला ...

1 min
330


ओ गिरधर गोपाला अब तो आ जाओ ना

आ जाओ ना अब तो आ जाओ ना

ओ गिरधर गोपाला अब तो आ जाओ ना ..


व्याकुल गोपियाँ तोहे पुकारें, पुकारें नन्द नगरिया

देर भइ नंदलाला आ जा, देखूं तेरी डगरिया

फिर से मधुर मुरलिया कान्हा ओ……….

फिर से मधुर मुरलिया कान्हा, सुना जाओ ना

अब तो आ जाओ ना ...

ओ गिरधर गोपाला अब तो आ जाओ ना ...


सूना है पनघट, सूनी राहें, सूनी कदम्ब की डरिया

जमुना का तीर पुकारे आ जा ओ नटखट सांवरिया

वृन्दावन में फिर से कान्हा ओ……

वृन्दावन में फिर से रास रचा जाओ ना...

अब तो आ जाओ ना ...

ओ गिरधर गोपाला अब तो आ जाओ ना ।।


धरम घटा है सत्य डरा है झूठा ही मुस्काए

हंस को दाना मिले नहीं, पर कौआ मोती खाए

दुष्टों को मारन को कान्हा ओ ….

दुष्टों को मारन को चक्र चला जाओ ना..

अब तो आ जाओ ना ...

ओ गिरधर गोपाला अब तो आ जाओ ना ...


भगवान श्री कृष्ण जगत में व्याप्त विपदाओं का नाश करें व भक्तों को अनुग्रहित करें इसी कामना के साथ ।


Rate this content
Log in