STORYMIRROR

दिनेश कुमार कीर

Children Stories Fantasy Inspirational

4  

दिनेश कुमार कीर

Children Stories Fantasy Inspirational

नववर्ष

नववर्ष

1 min
298

नववर्ष के स्वागत में, 

नई खुशी, नई उमंगें लाएंगे, 

हो नया सवेरा सभी के जीवन में, 

निराशा के अंधेरों को, 

मिलकर दूर भगाएंगे, 

नए-नए सपने, नए अरमान ले, 

नए-नए ख़्वाब बुनेंगे, 

भूल पुरानी बातों को, 

नववर्ष का उत्साह मनाएंगे, 

जिंदगी की राहों में, 

मिल जाए तूफान भी गर, 

तूफानों से डटकर टकराएंगे, 

हकदार हम जिस खुशी के, 

उसको अपने घर ही ठहराएंगे,

आंखों में सजे हैं, जो भी सपने, 

उन सपनों को पूरा कर दिखायेंगे,

नववर्ष के स्वागत में, 

नई खुशी, नई उमंगें लाएंगे,

जला के सब के दिलों में 

खुशी के दीप सब संग, 

हम भी संग-संग मुस्कुराएंगे... 

नववर्ष की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं...



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन