STORYMIRROR

Nikhil Sharma

Others

3  

Nikhil Sharma

Others

"नीला"

"नीला"

1 min
13.4K


 

"नीला" दर्शाता है वो शांति 
जो छाई उस आकाश में हैं 
"नीला" है वो दर्द जो 
नीलकंठ के कंठ में है 
"नीला" है अशोक चक्र 
जो प्रगति पथ दरशा रहा 
"नीला" रंग समुद्र का 
जो गहन, संपत्ति खुद में समां रहा 
"नीला" दर्शाता है वो गहराई 
जो जीवन के रहस्य खुद में समाती है 
"नीला" ही है वो नीर जो 
इस विश्व को जीवन को महिमा बताती है 
"नीला" है वो नागमणि 
जो सम्मोहन को अर्पित है 
"नीली" है वो रक्त शिराएँ 
जो शरीर के अशुद्ध खों को खुद में समाती है 
"नीला " ही है वो रंग जो इस संसार को सम्पूर्ण बनाती  है


Rate this content
Log in