STORYMIRROR

Umesh Shukla

Others

4  

Umesh Shukla

Others

मत पूछिए...

मत पूछिए...

1 min
242


कभी किसी युवा से मत

पूछिए रोजगार की बात

राजनीतिज्ञों ने ही दी सदा

उन्हें प्रतिकूलता की सौगात

रोजगार के अवसर हो गए हैं

अब गूलर के फूल की मानिंद

हर वर्ग औ जमात के युवाओं

की आंखों से उड़ गई है नींद

परीक्षाओं की शुचिता की भी

अब कहीं कोई रही नहीं गारंटी

फार्म भरते भरते रीत रही है हर

युवा के अभिभावकों की अंटी

ऐसे जब आप अनजाने में छेड़

देते हैं रोजगार से जुड़े सवाल

तो अचानक सुर्ख हो जाते हैं

निराश, हताश युवाओं के गाल

हां खुद के जज्बातों पर आप

गंभीरता से रखिए पूरा नियंत्रण

राजनीति के मौजूदा ढर्रे को भी

सायास बदलने का लीजिए प्रण।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन