STORYMIRROR

Preeti Sharma "ASEEM"

Inspirational

4  

Preeti Sharma "ASEEM"

Inspirational

मंजिल

मंजिल

1 min
433

मंजिल मिलेगी

तू हिम्मत का हाथ पकड़

घबराता क्यों है ?

कदम बढ़ाने से ,

राह का साथ पकड़


मंजिलें मिलेगी

तू हिम्मत का हाथ पकड़

बेखौफ हो जा

तू सच के साथ हो जा


डर ना किसी बात से,

छोड़ अंधविश्वासों की डगर

मंजिलें मिलेंगी 

तू हिम्मत का हाथ पकड़

जिंदगी इम्तिहान लेगी हर घड़ी

भटकायेगी राहों पर से संवादों की लड़ी


 तू चमकेगा हीरा बनके,

 लगेगी जितनी रगड़

मिलेगी मंजिल

तू हिम्मत का हाथ पकड़।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational