मन करता है....
मन करता है....
1 min
284
मन करता है चिड़िया बनकर,
सबको अपने सुंदर बोल सुनाऊं।
मन करता है पेड़ बन कर,
पत्तों वाला कोट पहन कर
सबको ऊंचा ऊंचा दिखलाऊं।
मन करता है टीचर बनकर,
सब बच्चों को पाठ पढ़ाऊं।
मन करता है दीदी बनकर,
भाई बहन की क्लास लगाऊं।
मन करता है आसमान बनकर,
सबको नीला नीला दिखाई दूं।
मन करता है हवा बनकर,
लंबी सी उड़ान भर लूं।
मन करता है डॉक्टर बनकर,
जब मरीजों को ठीक कर दो।
मन करता है सपनों को सच करके,
जीवन में इंद्रधनुष के रंगों को भर दूं,
मम्मी पापा का नाम रोशन कर दूं।
