मकान बदल गया, घर अब भी वहीं है
मकान बदल गया, घर अब भी वहीं है
1 min
271
छत पर लगा
हमारी ब्लैक एंड व्हाइट
टीवी का यागी ऐंटीना,
अब नदारद है..
उस पर अक्सर बैठी
रहने वाली वो गौरैया भी..
अब नज़र नहीं आती
किराये का वो मकान
अब बिक चुका है,
पर उसमे जमा बचपन,
छत पर लगे ऐंटीने में ही
पतंग की तरह अब भी
उलझा हुआ है ।
हम बड़े हो चुके थे,
हमने मकान बदल लिया
दिल बचपन में ही था..
सो, घर नहीं बदल पाया !!
