मजाक है क्या, एक लड़की होना...
मजाक है क्या, एक लड़की होना...

1 min

323
मजाक है क्या, एक लड़की होना...
पापा की केयरटेकर, मां की सखी
और *भाई की चमची होना।*
मजाक है क्या, इक लड़की होना..
जिस आंगन की तुलसी होती है बेटियां
उसे छोड़ ससुराल को जाना
मजाक है क्या, एक लड़की होना...
बात बात पर आंखों में मोती होना,
हरहोर मचा दे, इतना हो रोना धोना
अरे मजाक है क्या इक लड़की होना
छोटी सी खरोंच भी आए घरौंदे को
तो पूरे मोहल्ले को सर पर लेना
मर्द भी रह जाए सन्न ऐसी मर्दानी होना
अरे सुना नहीं, मनु से झांसी की रानी होना
मजाक है क्या.... एक लड़की होना..!