STORYMIRROR

Praveen Gola

Others

3  

Praveen Gola

Others

मैने पी लिए

मैने पी लिए

1 min
221

तेरे नाम से जोड़ के अपना नाम 

मैने ख़्वाब बुन लिए सुबह - शाम

तू मेरा होगा ये सोच एक दिन

मैने पी लिए ना जाने कितने जाम।

 

तेरी हँसी पर मैं फिदा हो गई

तेरे भोलेपन पर फना हो गई

तुझे पास लाने को अपने धाम

मैने पी लिए ना जाने कितने जाम।


तुझ से इश्क करने की सज़ा ये मिली

कि तेरे नाम की चर्चा हर जगह होने लगी

तुझ पर ख़रीद के लगे लाखों दाम 

मैने पी लिए ना जाने कितने जाम।


इश्क इबादत का एक दूसरा नाम है 

तेरी इबादत ही अब मेरा काम है

मेरे लड़खड़ाते कदमों को तू लेना थाम

मैने पी लिए ना जाने कितने जाम।


तेरे नाम में अब मेरा नाम आ गया

हर जाम में अपने इश्क का सुरूर छा गया 

अब याद नहीं आता कोई और काम  

मैने पी लिए ना जाने कितने जाम।। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन