मैं और मेरा कोविड
मैं और मेरा कोविड
1 min
378
खुद को खुद से बातें करते
अरसा बीत गया था
बिना आईना खुद को देखे
अरसा बीत गया था
14 दिन का क्वॉरंटीन
14 साल का वनवास लगा
सिलिंडर मंदिर, ऑक्सिजन ईश्वर
इंसान खूँखार जानवर लगा
दया और घृणा के बीच
समझते और समझाते एक-दूसरे को
मैं और मेरा कोविड
शानदार राज़दार बना
और शुक्र है ख़ुदा का कि
ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे
कह नहीं पाया, क्यूँकि
हमको हम पे प्यार भरपूर आया
कोढ़ नहीं कोविड हूँ मैं
बोला मास्क लगा कर
और चलता बना वो
मुझको मुझसे मिला कर।
