STORYMIRROR

Swity Mittal

Others

4  

Swity Mittal

Others

माननीय प्रधानमंत्री जी

माननीय प्रधानमंत्री जी

1 min
314

जन्मदिवस की असीम शुभकामनायें...

आज के दिन इस मिट्टी पर एक माँ ने बेटा जाया है ,

जिसने अपने कर्मों से उस माँ का मान बढ़ाया है,

निस्वार्थ भाव से जिसने अपना धर्म देश को मान लिया,

भारत माता की सेवा में अपने हर सुख का त्याग किया ,

जो 56इंच के सीने में एक शेर सा दिल ही रखता है,

अपनी एक हुंकार से पूरे देश को जोड़े रखता है,

जिसके आने से दुनिया में भारत का डंका बजता है,

कश्मीर से कन्याकुमारी तक हर दिल में वो ही बसता है,

उनके इस जन्मदिवस पर हम ईश्वर से ये चाहते है,

वो स्वस्थ रहे,बलवान रहे, हरदम बढ़ाते देश का मान रहे..


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन