STORYMIRROR

monika kakodia

Others

3  

monika kakodia

Others

माँ

माँ

1 min
170

मांए री मोहे पास बिठा री

मांए री मोहे लाडो बुला री

ये जग मोहे रास ना आवे

मांए री मोहे आँचल छिपा री


उंगली पकड़ तूने चलना सिखाया

पग पग के कंकड़ को दिखलाया

राहें नयी भी कैसे हैं बनानी

मांए री मोहे तूने ही सिखलाया

आगे गहरा तमस है छाया

मांए री अपना हाथ बढ़ा री

मांए री मोहे राह सुझा री

ये जग मोहे रास ना आवे

मांए री मोहे आँचल छिपा री


मैंने तेरा रूप सजाया

तेरा सब श्रृंगार लगाया

तेरे दुप्पट्टे से बाँध के साड़ी

बन गई मांए मैं तेरी छाया

खाएं मोहे अब दुनिया की आँखें

मांए री मोहे इनसे बचा री

मांए री मोहे काजल लगा री

ये जग मोहे रास ना आवे

मांए री मोहे आँचल छिपा री



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन