कविता क्या है ?
कविता क्या है ?
1 min
649
कविता क्या है ?
शब्दों की क्रीड़ा है।
कवि को होने वाली ,
प्रसव पीड़ा है।
कविता क्या है ?
कवि के अंतर्मन की ,
अनुगूँज है।
उसके विचारों का ,
ज्योतिपुंज है।
कविता क्या है ?
ज्ञान का प्रकाश है।
कवि रूपी चिड़ियों का ,
खुला आकाश है।
कविता क्या है ?
किसी की कभी न मिटने वाली ,
ज्ञान- पिपासा है।
शायद यही ,
कविता की परिभाषा है।
