STORYMIRROR

Minal Aggarwal

Others

4  

Minal Aggarwal

Others

करुणा

करुणा

1 min
263

मां 

तू है करुणामयी 

अपने चरणों में 

दे दे मुझे स्थान

अपने हृदय में

मुझे बसा ले 

रख ले मेरी आस्था का 

मान 

मेरे सिर पर

एक फूल कंवल का 

बरसा दे या

आंसू की बूंद सा 

एक ममतामयी कलश

छलका दे

तेरी सेवा कर सकूं 

तन मन धन से 

सारी उम्र 

जन कल्याण कर सकूं 

भक्ति का संसार रच सकूं

इंसान के भेष में 

एक तपस्वी का जीवन जी 

सकूं

बस इतना आशीर्वाद दे दे 

मां 

तू है करुणा की देवी

करुणा की मूरत

करुणा से ही मेरा हृदय भी

भर दे

मां।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन