STORYMIRROR

RAHUL ROHITASHWA

Children Stories

4  

RAHUL ROHITASHWA

Children Stories

कितना सुंदर है देश हमारा

कितना सुंदर है देश हमारा

1 min
432

कितना सुंदर है देश हमारा

सबकी आँखों का है तारा,

कलरव गुंजित इसकी संध्या

भोर सुवासित सुरमई न्यारा,

सोने जैसी इसकी मिट्टी

चाँदी जैसी इसकी धारा,

इसकी गोद मे बहती रहती

गंगा यमुना की अविरल धारा,

जिससे भी यह विजित हुआ है

इसकी गरिमा से वह हारा,

सूरज इसको जीवन देता

चंद पिलाता है अमृत धारा,

किसी ने भारतवर्ष कहा तो

किसी ने इसको हिन्द पुकारा,

जितनी भी संस्कृतियाँ आई

बढ़ा गयी इसकी श्रीधारा,

उर जब बिखरा गयी देश में

भारत ने है सबको स्वीकारा,

इसकी रक्षा मे त्यागेगा

बच्चा बच्चा जीवन सारा,

सदा रहा है ,सदा रहेगा

उच्च शिखर पर झण्डा प्यारा,

किना सुंदर है देश हमारा।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन