किताबों सा हुनर
किताबों सा हुनर
1 min
124
किताबों सा हुनर तो नहीं
पर दुनियादारी की समझ रखते हैं।
सीधे है साधे है दुनिया की परख रखते हैं।
बेशक ज्यादा पढ़े लिखे नहीं पर
बोलने में अदब रखते हैं।
किताबों सा ज्ञान हममें नहीं
पर दिल में कई जज्बात सहेज कर रखते हैं।
किसी का दिल ना टूटे हमारी वजह से
इस बात की खबर रखते हैं।
किताबों सा हुनर नहीं
पर थोड़ी समझ रखते हैं।
