STORYMIRROR

"काश तू आए"

"काश तू आए"

1 min
26.7K


ख़्वाब में कोई ख़्वाब सा आए
तो नशा भी शराब सा आए

क्या मोहब्बत है पूछो दुनिया से
देखो कैसा जवाब सा आए

बज उठे तार आशिक़ी में फिर
गीत दिल का रबाब सा आए

हर्फ़ उसके पढ़ू मैं जी भर के
जब भी वो इक किताब सा आए

प्यार से रेणू इतना रौशन हो
जग में तू माहताब सा आए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन