STORYMIRROR

Jai Prakash Pandey

Others

2  

Jai Prakash Pandey

Others

जिंदगी

जिंदगी

1 min
120


किसी ने कहा

जिंदगी है खेल

कोई पास

कोई फेल

पर उन्होंने

जिंदगी खपा दी

शब्दों को चुनने में

शब्दों को तराशने में


उन्हें गर्व हुआ

अपनी होशियारी पर

तभी नासमझ समय

अट्टहास करते बोला

मूर्ख तुमने

नष्ट की है जिंदगी

अपने स्मारक के

पत्थर जुटाने में



Rate this content
Log in