झूठ महंगा बिकता है
झूठ महंगा बिकता है
1 min
268
आज सबकी सिर्फ यही मानसिकता है
बोलो झूठ क्योंकि झूठ महंगा बिकता है
हर किसी की असलियत अब
समय आने पर ही दिखती है
और जो मुस्कुरा रहे सामने
जरा सँभलना उनसे भी
क्योंकि पीठ पीछे इनका भी
असली रंग दिखता है
देखे है मैंने भी कई चेहरे
और उन चेहरों पे भी
मुस्कान मतलबी ही दिखता है ,
आज सबकी सिर्फ यही मानसिकता है
बोलो झूठ क्योंकि झूठ महंगा बिकता है ।।
