STORYMIRROR

Sanjay Jain

Children Stories Drama

3  

Sanjay Jain

Children Stories Drama

जान है तो जहान है

जान है तो जहान है

1 min
340

नहीं लग रहा है मन,

अब अपने ही घर में।

इतने दिन गुजारे हैं तो,

और भी निकल जाएंगे॥


जो नहीं रहते थे घरों में,

अपने-अपने कामों के कारण।

सुबह से रात तक व्यस्त,

रहते थे अपने व्यवसाय में।

सबसे ज्यादा परेशानियां,

इन्हीं को ज्यादा हो रही।

और घर में रहना इन्हें,

बड़ा अजीब-सा लग रहा॥


यदि इस समय को ये लोग,

अच्छा समझें तो।

परिवार क्या होता है,

समझ में अब इन्हें आएगा।

और घर में बीबी-बच्चों के साथ,

ये वक्त मौज-मस्ती से निकल जाएगा।

और लोगों को परिवार का,

महत्व समझ आ जाएगा॥


जान है तो जहान है,

घर में रहना ही समाधान है।

पैसे-शोहरत कुछ भी,

काम नहीं आएगा।

जब ‘कोरोना’ रोग,

तुमको हो जाएगा।

तो खुद को बचाना,

मुश्किल हो जाएगा॥


इसलिए मौका मिला है,

साथ दिन बिताने का।

और निभाओ उन वचनों को,

जो तुम दोनों ने लिए थे।

यही वो वक्त है सुख-दु:ख का,

जो मिलकर साथ जीना है॥




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन