STORYMIRROR

Sandhya Chaturvedi

Others

3  

Sandhya Chaturvedi

Others

होली आयी है

होली आयी है

1 min
281

होरी आयी है, होरी आयी है

बूढ़े, बच्चे सब पर मस्ती छायी है

रंगों की हो रही बौछार लायी है

खुशियों की सौगात लायी है

गुजिया, मठरी बनायी है

ठाकुर जी के भोग को 

आज घर पर बनी ठंडाई है

जम के चल रही पुरवाई है

वा पर चढ़ रही भांग की खुमारी है

धूम मचाये नर और नारी है,

होरी खेले बहुत विस्तारी

एक महीना का ये त्यौहार,

लड्डू और लठमार का प्रचार

अमीर गुलाल उड़े बहुरंग

ब्रज सुंदर सज रो आज

होरी की मस्ती में संध्या मगन हो जाये

आँख मूंद ब्रज की होरी में खो जाये।

होरी आयी है, होरी आयी है।



Rate this content
Log in