STORYMIRROR

Sandeep Murarka

Others

3  

Sandeep Murarka

Others

हिंदू धर्म और भारत

हिंदू धर्म और भारत

2 mins
273

आओ प्रारंभ करें वार्ता, इस देश के पुरातन धर्म की,

आओ प्रारंभ करें यात्रा, भारतवर्ष के हर राज्य की।


उतराखंड, ओडिशा, तमिलनाडु और गुजरात,

करें भ्रमण जो, हो उसे चारों धाम के दर्शन प्राप्त।


झारखंड, महाराष्ट्र, आँध्रा, उत्तर औ मध्य प्रदेश, 

द्वादश ज्योतिर्लिंग हैं बसे भिन्न भिन्न आठ प्रदेश।


माँ के शक्तिपीठ बने हैं काश्मीर की घाटी में,

त्रिपुरा, बंगाल, पंजाब, हिमाचल की वादी में।


असम में, हरियाणा में, राजस्थान में, बिहार में,

मेघालय व शंकराचार्य स्थापित पीठ कर्नाटक में।


केरल में चलता पद्मनाभस्वामी भगवान विष्णु का राज,

देवपानी देवी नागालैंड में, मणिपुर गोविंद जी का प्रान्त।


छतीसगढ़ में विराजती माँ अम्बिका महामाया गौरी,

हर राज्य की सीमा को बांधती धर्म की अटूट डोरी।


सिक्किम, मिजोरम, अरुणाचल, गोवा या तेलंगान,

सभी उनतीस राज्यों में फैला हिंदू धर्म का यशोगान।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन