STORYMIRROR

Phool Singh

Others

4  

Phool Singh

Others

हे राम

हे राम

1 min
297


रक्त के प्यासे हो गए लोग 

उर में करुणा भर दो राम  

चल पड़े सभी तेरे मार्ग पर 

इतनी कृपा कर दो राम।।

झूठ, फरेब और अत्याचार को 

मन से सबके हर लो राम 

प्रेम की भाषा बोल पड़े सब 

ऐसा कुछ तो कर दो राम।।


सस्ती हो गई जिन्दगी क्यूँ 

मोह माया कम कर दो राम 

मान बढ़े हर जन का जग में 

कोई ऐसा जादू कर दो राम।। 


धीरे-धीरे ही सही 

कायापल्ट कुछ कर दो राम 

सेवा भाव मनों में जागे 

कोमल हृदय कर दो राम।।


तेरी शरण में आए जाए जो 

पाप उनके तुम हर लो राम 

भटक ना पाएँ मार्ग से तेरे 

ऐसा कुछ तो कर दो राम।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन