STORYMIRROR

Vikram Kumar

Others

3  

Vikram Kumar

Others

हे भारत की पावन भूमि

हे भारत की पावन भूमि

1 min
306

तू मान है सम्मान है

तुझसे जीवन आसान है

हे भारत की पावन भूमि

तू जीसस अल्लाह भगवान है।


तू बुद्ध महावीर की करूणा

तू सौहार्द की गंगा जमुना

तू प्रेम का है एक मीठा राग

तू ही अगियारी का पावन आग है

तू सच्चा गौरव गान है

हे भारत की पावन भूमि

तू जीसस अल्लाह भगवान है।


तेरी महिमा हद से ज्यादा

तू महाराणा की मर्यादा

तू पौरूष वीर शिवाजी का

तू चाहत मैडम भीकाजी का

तुझसे जिंदा अभिमान है

हे भारत की पावन भूमि

तू जीसस अल्लाह भगवान है।


तू लक्ष्मी बाई की शक्ति

तू मीरा बाई की भक्ति

तू गुरु नानक की गुरुवाणी

तू भगत सिंह की कुर्बानी

तू मंगल का बलिदान है

हे भारत की पावन भूमि

तू जीसस अल्लाह भगवान है।


तू टैगोर का काव्य संग्रह

तू गांधी का सत्याग्रह

तू सीता तू ही सलमा

तु मंत्र और तू ही कलमा

तू गीता और कुरान है

हे भारत की पावन भूमि

तू जीसस अल्लाह भगवान है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन