ग़ज़ल
ग़ज़ल
1 min
14K
दरिया ख़फ़ा है मैंने उसे काम लिख दिया
साहिल की रेत पर जो तेरा नाम लिख दिया।
मौजों की कोशिशें भी जब ,नाकाम हो गईं
हैराँ है मैंने कैसे, सरेआम लिख दिया।
चन्दा की चांदनी को भी, तेरी तलाश थी
मैंने पता दिया तेरा, गुलफ़ाम लिख दिया।
चर्चे तो हर जगह थे, तुझको खबर न थी
मजबूर होे मैंने तुझे ,पैगाम लिख दिया।
बहती हवा ने हर जगह ,बदनाम कर दिया
बहती हवा ने हर जगह ,बदनाम कर दिया
अपने ही सर पे मैंने ये, इल्ज़ाम लिख दिया।
