STORYMIRROR

Vikram Kumar

Others

3  

Vikram Kumar

Others

एक देश एक विधान

एक देश एक विधान

1 min
238

हैं राष्ट्रवाद के प्रवर्तक जो भी

मन में उनके खुशियां छाई

एक देश में एक विधान के

मजबूती की बहुत बधाई,


साहस से भरा है कदम उठाया

भारत मां के बेटों ने

खत्म हुआ अब तीन सौ सत्तर

निष्क्रिय हो गया पैंतीस ए,


मजबूत हुई है हिंद की सेना

सख्त हुआ है प्रशासन

पत्थरबाज भी सीखेंगे अब

हिन्दुस्तान का अनुशासन,


आतंकी फरमानों की भी

देखो शामत आई

एक देश में एक विधान के

मजबूती की बहुत बधाई,


काश्मीर की दोनों धारा

थी भारत की लाचारी

आतंकी वारें झेल रही थी

कश्मीरी वादी बेचारी,


आतंकी हथियारों का

अब न होगा शोर कोई

आतंकी आकाओं का भी

अब न चलेगा जोर कोई,


अब पड़ने भी न पाएगी

पाकिस्तान की परछाईं

एक देश में एक विधान के

मजबूती की बहुत बधाई।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन