STORYMIRROR

Praveen Gola

Others

3  

Praveen Gola

Others

दिल का दौरा

दिल का दौरा

1 min
193

हर साल ...

सबसे ज्यादा दिल के दौरे

मर्दों को पड़ते यहीं

क्योंकि लड़के रोते नहीं


उम्र भर सब हँसते - हँसते 

काटते ज़िन्दगी के रस्ते

कभी उफ़ तक वो करते नहीं

क्योंकि लड़के रोते नहीं


बचपन से उन्हे यही सिखाते

कि लड़के कभी आँसू ना बहाते

सब अपने अंदर सहते वो कहीं

क्योंकि लड़के रोते नहीं


जवानी में जब दिल लगाते

और अपनी प्रेमिका को ना भाते

तब टूटे दिल से भी हँसते यहीं

क्योंकि लड़के रोते नहीं


विवाह बंधन से फिर इठलाते

कुछ समय आनंद उठाते

परंतु पत्नी प्रकोप का कोई

तोड़ नहीं

क्योंकि लड़के रोते नहीं


पिता बन सारे फर्ज़ निभाते

अपनी संतान के चेहरे पर

ख़ुशियाँ लाते 

खुद जीवन भर चैन से कभी

सोते नहीं

क्योंकि लड़के रोते नहीं


अंत में एक दिन सब

सहते - सहते

हाल ~ए ~ दिल के संग

कहीं दूर बहते

वो सीने में उठे दर्द को भी

कहते नहीं

क्योंकि लड़के रोते नहीं



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन