चलों चलें उस देश
चलों चलें उस देश
1 min
227
चलों चलें उस देश जहाँ, वो भारत रहता है
जहाँ पर गाँधी जीवित है
जहाँ गंंगा निर्मल बहती है
वहाँ मानवता रहती है
वहाँ नदी प्रेम की बहती है।।
चलों चलें उस देश...............................।
जहाँ जन जन मानव महान होता है
उसका पथ है सत्य अहिंसा और प्रेम से रहना है
मन धन जब अर्पण होवे, तब उस पथ पर चलना
जहाँ खुुश हर इंसान रहता
चलों चलें उस देश.................. !
