चाहिए
चाहिए
1 min
337
नेताओं के लिए,
वेश सादा ही चाहिए
अनभिज्ञ जनता को
उनका दर्शन और
झूठा वादा ही चाहिए।
कुछ लोगों के लिए,
जयकारे का माध्यम
चाहिए।
जयकारे का माध्यम हो,
हिंसा करना चाहिए।
जनमत का बहाना हो,
खजाना लूटने का
अधिकार चाहिए।
सरकार के लिए,
जाति-धर्म चाहिए।
जाति धर्म का बहाना हो,
और सरकार चाहिए।
