बसन्त ऋतु का आगमन
बसन्त ऋतु का आगमन
1 min
157
जब से बसन्त ऋतु आई है
खुशियाँ संग लाई है,
चेहरे सबके खिले हुए हैं
प्रकृति भी निखर रही है,
धूप अब गुनगुनी
लग रही है, मानो
कुछ कह रही है
जब से बसन्त ऋतु आई है
खुशियाँ संग लाई है।
बसन्त ऋतु की स्वागत में
कलियाँ भी खिल रही हैं
दिन भी बड़े हो रहे हैं
राते छोटी हो रही हैं
आनंद की घड़ियाँ
अब छाने लगी हैं।
