STORYMIRROR

Anu Mehta

Others

4  

Anu Mehta

Others

बस तुम ही अच्छे लगते हो...............

बस तुम ही अच्छे लगते हो...............

2 mins
0

बस तुम ही अच्छे लगते हो... ❤️

कह दूँ आज अपने दिल की सारी बातें...

तुम अच्छे लगते हो।
तुम्हारी हर बात मुझे बहुत अच्छी लगती है।
तुम्हारा हँसना, रूठना, मुस्कुराना और कभी-कभी बिना वजह चुप हो जाना भी अच्छा लगता है।

तुम्हारे साथ उठना, बैठना, चलना...
तुम्हारे साथ हर पल बिताना अच्छा लगता है।

तुम्हारी हर खुशी में मुस्कुराना,
तुम्हारे हर दुःख में तुम्हारा साथ निभाना अच्छा लगता है।

क्यों अच्छा लगता है...
यह मैं नहीं जानती।
बस इतना जानती हूँ कि
तुम इस दिल को बहुत अच्छे लगते हो।

तुम्हारी नज़रें,
तुम्हारी मुस्कान,
तुम्हारा चेहरा,
तुम्हारी आँखें,
यहाँ तक कि तुम्हारा मुझे घूरना भी बहुत अच्छा लगता है।

तुम्हारी दी हुई हर चीज़ अच्छी लगती है—
चाहे वह खुशी हो या ग़म,
क्योंकि वह तुमसे जुड़ी होती है।

तुम्हारी याद में रोना भी अच्छा लगता है,
तुम्हारा करीब आना अच्छा लगता है।
बस एक चीज़ अच्छी नहीं लगती—
तुम्हारा मुझे सताना और हमारे बीच की दूरियाँ।

तुम्हारे पास बैठना,
तुम्हारे साथ हँसना,
तुम्हारे साथ रोना,
तुम्हारे साथ बिताया हर पल...
सब कुछ बेहद खूबसूरत लगता है।

तुम्हें अपनी डायरी में लिखना अच्छा लगता है,
तुम्हारी तस्वीरों को बार-बार देखना अच्छा लगता है।

हाँ...
तुम्हारी गलतियाँ और तुम्हारी लापरवाही अच्छी नहीं लगती।
ये बातें मुझे बहुत दर्द देती हैं।

लेकिन फिर भी...
तुम जैसे भी हो,
मेरे लिए सबसे अच्छे हो।

तुम्हारा डाँटना अच्छा लगता है,
तुम्हारा चुप रहना अच्छा लगता है।
तुम्हें तंग करना अच्छा लगता है।
और इन सबसे भी ज़्यादा...
अब तो तुम्हारा गुस्सा भी अच्छा लगने लगा है।

वजह मत पूछना, मेरे Cute Love...
शायद प्यार की कोई वजह नहीं होती।

बस तुम...
और सिर्फ़ तुम ही अच्छे लगते हो।

हाँ, मैं थोड़ी-सी पागल हूँ,
क्योंकि मेरा दिल सिर्फ़ तुम्हारा है।

जो मेरे दिल में था,
आज मैंने सब कुछ कह दिया।
अब और क्या कहूँ...

I need you.
I want to hug you so tight right now. 🤍

My Cute Love... My Cutu Cutu Akadu...
बस हमेशा ऐसे ही मेरे साथ रहना। ❤️


Rate this content
Log in