भाई बहन
भाई बहन
भाई/बहन दूर हो या पास
भाई/बहन घर हो या होस्टल
सदैव आपके लिए तत्पर रहते है
आप की एक डिमांड के लिए हाजिर रहते है
भले ही पहले मना करते है फिर आपकी डिमांड जरूर पूरी करते है
उनके दिन की शुरुआत अलार्म से नहीं होती
उनके दिन की शुरुआत बहन की डांट से होती है
भाई का बहन से डांट खाना पक्का होता है
भले ही डायरेक्टली बहन से खाये
या इनडायरेक्टली बहन के द्वारा माँ से खाये
वैसे तो बहन हर समय माँ से भाई की चुगली करती है
और भाई हमेशा माँ से बहन के लिये permission लेते है
हैं कभी कभार इनको याद आ जाता है कि तूने 3 दिन पहले पानी नहीं पिलाया था
पर कभी कभी यह एक बार कहने पर भी काम कर देते है
वैसे तो भी बहन की खुद से भी ज्यादा फिक्र करते है
पर फिर भी यही कहते ये तुझे कचरे के डिब्बे से लाये है
दुनिया में कितने ही गेम हो पर हो इन्हें गोल्ड मैडल लड़ने में मिला हुआ है
ओर भाई बहन का रिश्ता इन सब मस्तियों से ही तो सजा होता है।
